फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two bikes collide, one dead, five injured

Shravasti News: दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one dead, five injured
 दुघर्टना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : दुघर्टना के बाद जुटी भीड़।
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के हरिहरपुर-नथुनिया मार्ग पर उमायलखुर्द गांव के पास सोमवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली भिनगा के चहलवा निवासी मेराज (45) सोमवार को बाइक से शादी में शामिल होने के लिए जमुनहा के बनगई गांव गए थे। उनके साथ गांव के ही चचेरे भई सुफियान (12) व फरहान (10) भी थे। शादी में शामिल होकर रात में ही तीनों लोग घर लौट रहे थे। इस दौरान हरिहरपुर-नथुनिया मार्ग पर उमायलखुर्द गांव के पास सामने से आ रहे लालपुर महरी निवासी प्रताप (24) की बाइक से जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रताप व उनकी बाइक पर सवार शनी (25) व दद्दू (22) और दूसरी बाइक पर सवार मेराज, सुफियान व फरहान छिटकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मेराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुफियान, फरहान, प्रताप, शनि व दद्दू को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी शनि, प्रताप व दद्दू की हालत नाजुक बनी रही, इस पर चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार सरोज, कोतवाल भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed