फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two bike riders died due to vehicle collision

Shravasti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 14 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision
बहराइच-जमुनहा मार्ग पर हरिहरपुर विद्यालय के निकट हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग स्थित मल्हीपुर के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के सामने शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई होगी।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानजोत अशरफ नगर निवासी राकेश कुमार (23) शनिवार देर शाम बाइक से बदला चौराहे आया था। इस दौरान उसके साथ गांव का ही पिंटू (25) भी मौजूद थ। जहां से देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही रमेश बाइक लेकर जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के ही हरिहरपुर विद्यालय के सामने पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
इकौना (श्रावस्ती)। परशुराम चौराहे के निकट शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बहराइच रेफर किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम लइनया रमवापुर निवासी अब्दुल हफीज (65) शनिवार साइकिल से परशुरामपुर चौराहा आ रहा था। जिसे रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में अब्दुल हफीज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल वृद्ध को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। हालत में सुधार होता न देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची बहराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से बाद में शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले में अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed