{"_id":"5f887a718ebc3e9bd91aa7df","slug":"two-anganwadi-workers-were-relieved-srawasti-news-lko545439112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुई सेवामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुई सेवामुक्त
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान सर्वे कार्य के लिए तैनात की गईं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरती गई। इसकी जानकारी के बाद डीएम ने इन दोनों कार्यकर्ताओं को सेवा से मुक्त कर दिया।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि कोविड-19 सर्वे के लिए लगाई गई ड्यूटी में उदासीनता व लापरवाही बरतने पर इकौना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र चौक द्वितीय पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलकला मिश्रा को सेवामुक्त कर दिया गया।
कार्यकर्ता की ड्यूटी सर्वे कार्य के लिए लगाई गई थी जिसके द्वारा न तो अपने क्षेत्र का भ्रमण किया गया और न ही अपने क्षेत्र में लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच ही की गई। इस संबंध में मिली शिकायतों की जांच कराई गई थी जिसमें आरोपों की पुष्टि के बाद उसे नोटिस दिया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनको सेवा से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं जमुनहा के आंगनबाड़ी केंद्र मनिकौरा में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी के खिलाफ पोषाहार वितरण की मात्रा का अंकन न करने, वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी को नोटिस दिया गया था। उनके द्वारा भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर दोष सिद्धि होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री को भी सेवा से मुक्त किया गया है।