{"_id":"5f301cd28ebc3e3cca0c7122","slug":"twenty-corona-found-in-shravasti-infected-srawasti-news-lko534404684","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में मिले बीस कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में मिले बीस कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के दो पुलिस कर्मी, एक शिक्षक व एक न्यायालय कर्मचारी सहित 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक को लेवल थ्री हास्पिटल लखनऊ भेजा गया है। दो को होम क्वारंटीन किया गया है। शेष को भंगहा स्थित अस्पताल ले जाया गया है।
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार आई रिपोर्ट में बीस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें गिलौला कस्बा निवासी एक शिक्षक व उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शिक्षक को एल थ्री हास्पिटल लखनऊ भेजा गया है। परिवार के दो अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में हुए टेस्ट में सीएचसी इकौना में कार्यरत वार्ड आया तथा मोहल्ला कबीर नगर निवासी एक महिला, मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।
बहराइच शहर निवासी वार्ड आया को गृह जिले में होम आइसोलेट होने के निर्देश के साथ उसके पति के साथ घर भेज दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में तैनात लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। वही क्षेत्र के ग्राम पटना गांव निवासी एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात दो पुलिस कर्मियों, कटरा में एक, खैरीमोड़ निवासी एक, सिविल कोर्ट में तैनात एक कर्मी, मछरिहिवा में दो, एसएसबी कैंप में एक, असनी में एक, गिरंट बाजार में दो तथा वीरगंज नई बस्ती में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें एल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
16 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी
जिले में रविवार को 16 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। सभी के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। भंगहा स्थित लेवल वन हास्पिटल में इलाज करा रहे सीएचसी भंगहा के दो कर्मियों सहित अमवा निवासी एक, नारायन नगर केशवनगर निवासी दो, एसएसबी कैंप के एक, गोठवा के एक, जिला अस्पताल के तीन, रमना के एक, पुलिस लाइन के तीन, रामपुर पैड़ा के एक व सुविखा निवासी एक संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।