फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Troubled in the border area due to random power cuts

बेतरतीब बिजली कटौती से सीमा क्षेत्र में बढ़ी परेशानी

Mon, 13 Sep 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Troubled in the border area due to random power cuts
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जमुनहा में इस समय बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। इसके चलते क्षेत्रवासियों की समस्याएं बढ़ी हैं। कटौती का समय ज्यादातर देर रात से लेकर सुबह के बीच होता है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अस्त व्यस्त माहौल है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर जमुनहा क्षेत्र बसा हुआ है। यहां एसएसबी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों का कार्यालय है। जबकि पूरे सीमा क्षेत्र की एसएसबी निगरानी करती है। ऐसे क्षेत्र में जमुनहा का समसामयिक उपयोगिता अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा है। लेकिन यहां बिजली की न्यूनतम सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। यहां औसत से भी ज्यादा कटौती हो रही है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामू गुप्ता, विकास सोनी, डीके गुप्ता, कृपा राम यादव, ताहिर अली, शब्बीर, नाईम खां, अशोक त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी सहित अन्य का कहना है कि जमुनहा क्षेत्र में विद्युत निगम दिन हो या रात कभी भी कटौती कर लेता है। यह कटौती रात 9 से 11 बजे व 12 से 01 बजे, सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 01 बजे से 4 बजे तक होती है। इसके साथ ही जो आपूर्ति होती भी है वह लो वोल्टेज कि समस्या से ग्रसित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से क्षेत्र के जमुनहा बाजार, बरगदहा, फत्तेपुर बनगई, भवनियापुर, पटना, मल्हीपुर, वीरगंज बाजार, हरदत्त नगर गिरंट, पटपरगंज, देवरनियां, मनवरिया भोजा, मनवरिया दीवान, आलागांव, तिवारीगांव, बनकट महौली, डांडेकुइया, इमलिया करनपुर, तेंदुआ, सरका बरांव, सिटकहना, नेवादा जमादार, रामपुरबस्ती, सुजानडीह, चौबेडीह गांव सहित अन्य गांव के लोग परेशान हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी टीके शिबु को प्रार्थना पत्र भेज कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed