फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Trees being cut without permit behind police post

पुलिस चौकी के पीछे बिना परमिट काटे जा रहे पेड़

Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trees being cut without permit behind police post
श्रावस्ती। हरे आम के पेड़ों की कटान पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसा दूर दराज क्षेत्र के गांवों में नहीं बल्कि पुलिस चौकी के पीछे हो रहा है। ऐसा ही नजारा गुरुवार को लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी के पीछे देखने को मिला। जहां बिना परमिट हरे आम के पेड़ काटे जा रहे थे।
विज्ञापन

हरे आम के पेड़ों की कटान शासन की ओर से प्रतिबंधित है। इसे विशेष परिस्थितियों में तब काटा जा सकता है जब वृक्ष के स्वामी को उसे काट कर घर बनाना हो अथवा पेड़ इतने पुराने हो चुके हों कि उनके गिरने से जन व धन हानि होने की संभावना हो। अथवा किसी विषम परिस्थिति में उसे तब काटा जा सकता है जब उद्यान विभाग की ओर से यह एनओसी दी जाए कि यह पेड़ अब फल देने योग्य नहीं रहा। या फिर यह कभी भी सूख कर गिर सकता है।
विज्ञापन

वहीं इसके विपरीत भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी के पीछे बाग में लगे हरे आम के पेड़ों को काटा जा रहा है। इन पेड़ों को काटने के लिए कोई परमिट भी जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मिली भगत कर ठेकेदार द्वारा इसे काटा जा रहा है। गुरुवार दोपहर तक दो पेड़ों को काट कर गिरा दिया गया। इसके बावजूद न तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें टोकना मुनासिब समझा और न ही कोई वनकर्मी ही मौके पर पहुंचा। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं है। वन कर्मियों को भेजकर इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed