{"_id":"6a076ab1aa7b0ab4810f79c4","slug":"travel-on-the-pipa-bridge-only-in-small-vehicles-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120173-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल पर छोटे वाहनों से ही करें सफर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल पर छोटे वाहनों से ही करें सफर : डीएम
Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
महादेवा मेला के लिए डीएम ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी
श्रावस्ती। बाराबंकी में 17 मई से पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में महादेवा मेले का शुभारंभ हो रहा हैै। ऐसे में जिले से भी काफी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए वहां पहुंचते हैं। इसमें समस्या न हो इसके लिए घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर छोटे वाहनों से ही यात्रा करने की अनुमति है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की है कि 17 मई से 16 जून तक आयोजित होने वाले महादेवा मेला में रविवार व सोमवार को श्रद्धालुओं के अत्यधिक संख्या बढ़ने की संभावना है। पीपा पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी, डीसीएम, बस आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।