फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Training of 129 trainee constables started in the police line

Shravasti News: पुलिस लाइन में 129 प्रशिक्षु आरक्षियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Training of 129 trainee constables started in the police line
पुलिस लाइन में आयोजित प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद आरक्षी ।
श्रावस्ती। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में चयनित 129 आरक्षियों को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में इंडोर व आउटडोर ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां अंबेडकरनगर से 105 पुरुष व लखनऊ से 24 महिला आरक्षी भेजी गई हैं। इनका शनिवार से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया ने भारतीय पुलिस का इतिहास व उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान देते हुए प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की। उन्होंने पुलिस संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संस्थागत विकास, स्वतंत्रता पूर्व व पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस की संरचना एवं भूमिका, वर्तमान में पुलिसिंग की बदलती चुनौतियों सहित जन अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा न केवल कर्तव्य, अनुशासन व जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि यह जनता के विश्वास तथा संवेदनशीलता पर आधारित सेवा भाव भी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने, कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील बने रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आरआई अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में प्रशिक्षुओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आरक्षियों के कर्तव्य व शक्तियां, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का सामान्य परिचय, संपत्ति संबंधी नियम, भारतीय संविधान के अनुसार मूल कर्तव्य (अनुच्छेद 51 ए), आचरण की मर्यादाएं, मानवाधिकारों की अवधारणा, लैंगिक संवेदनशीलता, महिला पुलिस की भूमिका, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, पुलिस आचरण में पूर्वाग्रह एवं रूढ़िवादिता का प्रभाव तथा पुलिस कार्य में नैतिकता एवं जवाबदेही जैसे विषय शामिल हैं। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी सहित सभी प्रशिक्षु आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed