फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Traffic started on Bhinaga Laxmanpur road

भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर आवागमन शुरू

Sat, 18 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on Bhinaga Laxmanpur road
श्रावस्ती। जिले में कई दिनों से बरसात न होने के कारण राप्ती सहित केन नाले का जलस्तर भी अब सामान्य से नीचे जा चुका है। ऐसे में भिनगा जंगल में जमा नाले का पानी अब सूख रहा है। वहीं भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली बिशुनपुर के निकट डिप पर पानी नहीं होने के कारण आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि डिप की मरम्मत नहीं होने के कारण बाइक व साइकिल सवारों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में विगत पखवारे हुई बरसात के बाद राप्ती सहित केन नाला उफान पर था। इससे केन नाले का पानी जंगल सहित भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली बिशुनपुर के निकट व चरगईया डिप पर बहने लगा था। जहां पानी का बहाव तेज होने के कारण कई दिनों तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। ऐसे में लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल कर पानी के तेज बहाव के बीच से होकर आ जा रहे थे।
विज्ञापन

विगत डेढ़ सप्ताह से बरसात नहीं होने के कारण राप्ती सहित सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नालों व भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर अब सामान्य से भी नीचे जा चुका है। इसके चलते चरगइया डिप सहित रेहली बिशुनपुर डिप अब पूरी तरह से सामान्य हो गया है। तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई इन मार्ग पर ईट रोड़े फैले पड़े हैं। इससे होकर चौपहिया व बड़े वाहन तो किसी तरह आ जा रहे हैं, लेकिन साइकिल व मोटर साइकिल सवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद न तो पीएमजीएसवाई को मार्ग मरम्मत की याद आ रही है और न ही लोक निर्माण विभाग को ही। ऐसे में डिप से गुजरने वाले मोटर साइकिल सवार अक्सर गिर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। इस पर अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से क्षेत्र में जनाक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed