{"_id":"63ed167f9c393938950f1cb7","slug":"towards-the-end-of-the-education-session-workbooks-getting-wasted-in-the-store-room-srawasti-news-c-13-1-89349-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर, स्टोर रूम में बर्बाद हो रहीं कार्यपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर, स्टोर रूम में बर्बाद हो रहीं कार्यपुस्तिकाएं
Wed, 15 Feb 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जमुनहा बीआरसी में बने स्टोर रूम में बच्चों के लिए आईं कार्य पुस्तिकाएं अभी तक डंप कर रखीं हैं। देखभाल न होने के कारण वे बर्बाद हो रहीं हैं। जबकि चालू शिक्षा सत्र समाप्त होने को है।शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराईं जाती हैं। ताकि बच्चे पढ़ने के साथ अभ्यास भी कर सकें। जिम्मेदार अधिकारी शासन की इस मंशा पर पानी फेर रहे हैं। चालू शिक्षा सत्र में मंगाईं गईं कार्यपुस्तिकाएं अब तक वितरित नहीं की गईं हैं। ब्लाॅक संसाधन केंद्र जमुनहा में के स्टोर रूम में काफी समय से पड़ीं हैं।
सुरक्षा व संरक्षा के अभाव में ये सीलन के कारण बर्बाद हो रहीं हैं। साथ ही चूहे व अन्य कीट-पतंगें व दीमक आदि चट कर रहे हैं। अधिकारियों ने इसे बच्चों तक पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा सुनीता वर्मा ने बताया कि कार्यपुस्तिका समय से न मिलने के कारण वितरण में देरी हुई। बीएसए अमिता सिंह का कहना है कि बीईओ जमुनहा से बात कर ही बता सकते हैं कि इनका वितरण अभी तक क्यों नहीं किया गया। संवाद