फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   took a pledge to protect the environment

Shravasti News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 23 Apr 2023 05:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Apr 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
took a pledge to protect the environment
पृथ्वी दिवस पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो- 17
संवाद न्यूूज एजेंसी
बहराइच। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत धरसवां में सेल्फी विद अमृत सरोवर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने पृथ्वी व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने इस दौरान कहा कि हम सभी को पृथ्वी की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूूमिका निभानी है। यह हमें हमारे दैनिक विकल्पों और कार्यों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचने और कार्बन को कम करने, संसाधनों के संरक्षण, वन्य जीव व प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने के लिए कदम उठाने को प्रोत्साहित करता है। डीएम ने कहा कि मां की गोद जैसी इस सुंदर धरा की रक्षा के लिए आवश्यक है कि प्रत्येेक व्यक्ति, सरकारी व गैर सरकारी तंत्र को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम पौधे लगाने, कचरा कम करने, टिकाऊ परिवहन को बढ़़ावा देने के अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने अमृत सरोवर के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी एसके त्रिपाठी, प्रधान सविता पांडेय, एपीओ मनरेगा संदीप त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed