फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Today 4751945 saplings will be planted across the district

आज जिले भर में रोपे जाएंगे 4751945 पौधे

Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Today 4751945 saplings will be planted across the district
श्रावस्ती। जिले भर में आज महाअभियान के तहत 4751945 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 3431335 पौधे अकेले वन विभाग रोपेगा। इसके अतिरिक्त 1320610 पौधे जिले के अन्य विभागों की ओर से लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी का अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण पर निगरानी के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। शाम छह बजे तक सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को लगाए गए पौधों की सूचना देनी होगी। यह सूचना ऑनलाइन अपडेट होगा, ताकि प्रदेश में पौधरोपण का रिकॉर्ड बन सके।
विज्ञापन

हरियाली लाने के लिए प्रदेश में वृहद पौधरोपण महाअभियान रविवार को चलेगा। इस महाअभियान के तहत जिले में 4716910 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य में से वन विभाग अकेले ही 3431335 पौधों का रोपण सड़क के किनारे, वन क्षेत्र में सामाजिक वानिकी के तहत करेगा। जबकि अन्य विभागों को 1320610 पौधे लगाने की जिममेदारी दी गई है। इसमें से कृषि विभाग 738890 पौधे, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा को 39253 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग 11600, पशुपालन विभाग 7600 पौधे, ग्राम्य विकास विभाग 150000 पौधे लगाएगा। उधर राजस्व विभाग की ओर से 25000 पौधे, पंचायती राज विभाग द्वारा 25000 पौधे, उद्यान विभाग की ओर से 59727 पौधे, रेशम विकास विभाग 37440 पौधों का रोपण करेगा। जिले में पौधरोपण की निगरानी के लिए मुख्य वनरक्षक राम कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही पौधरोपण पर निगरानी के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त गिए गए हैं। सभी जोनल मजिस्ट्रेट शाम छह बजे तक जिले में लगाए गए पौधों की सूचना ऑनलाइन अपडेट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पौधों का होगा रोपण
जिले में चलाए जा रहे महाअभियान के दौरान सागौन, सहजन, शीशम, अर्जुन, जामुन, आम, महुआ, कटहल, आवला, पीपल, पाकड़, यूकेलिप्टस, नीम, बरगद आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

किसानों को निशुल्क मिलेंगे पौधे
किसानों को रोपण के लिए निशुल्क पौधे दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूरा अभियान चुनाव की तर्ज पर चलेगा। ग्राम पंचायतों को पोलिंग बूथ मानते हुए 397 ग्राम पंचायतों में 71 पंचायत सचिव, 97 लेखपाल को पौधरोपण समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है। इन लोगों की जिम्मेदारी होगी कि कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पौध रोपण का लक्ष्य पूर्ण कराया जाए। इसी के बाद जोनल अधिकारी इसकी सूचना सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। वहीं से लक्ष्य की ऑनलाइन फीडिंग होगी। - एपी यादव, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed