फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tobacco is deadly, avoid it

तंबाकू है जानलेवा, इससे करें परहेज

Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tobacco is deadly, avoid it
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय में मंगलवार को तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक नवीन माडर्न थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। तंबाकू जानलेवा है। इसका सेवन शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु कुमार ने कहा कि सिगरेट या तंबाकू में निकोटीन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो बेहद खतरनाक हो सकता है। तंबाकू का सेवन आपको मौत के कगार पर ला सकता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में कोविड होने से तुरंत गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शरीर में तंबाकू कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। इससे फेफड़े व मुंह के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबिटीज जैसी बीमारी भी संभव है। इस दौरान प्रो. दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार सोनी, दीनानाथ, आरक्षी देवेंद्र यादव, रवीना सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध दिवस तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राम बिहारी वाजपेई, घनश्याम, आशुतोष पांडे, विष्णु उपाध्याय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed