फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   To make rose water, rose cultivation will be done in the district itself

गुलाब जल बनाने के लिए जिले में ही होगी गुलाब की खेती

Mon, 11 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
To make rose water, rose cultivation will be done in the district itself
श्रावस्ती। गुलाब जल निर्माण समिति को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए जिले में ही गुलाब की खेती होगी। उद्यान विभाग ने चार विकास खंडों के लिए 22 लाख 02 हजार रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत किसानों का चयन हो गया है। जल्दी ही खेतों में गुलाब के फूल लहलहाते मिलेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समितियां विगत एक वर्ष से गुलाब जल का निर्माण कर रही है। अभी तक इस गुलाब जल निर्माण के लिए कच्चे माल के बतौर मंदिरों में चढ़ाए गए गुलाब के फूल एकत्र करके कार्य किया जाता था। इसके लिए कई जिलों के मंदिरों तक दौड़ लगानी पड़ती है। इसके बाद भी इतना गुलाब का फूल एकत्र नहीं हो पाता, जिससे मांग के अनुरूप गुलाब जल तैयार हो सके। इस परेशानी को दूर कराने के लिए अब प्रशासन ने जिले में ही गुलाब फूल उत्पादन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए मनरेगा योजना के तहत सिरसिया, इकौना, जमुनहा व गिलौला में फूलों की खेती कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मनरेगा योजना के तहत करीब 22 लाख दो हजार 372 रुपये का खर्च आएगा। किसानों द्वारा उगाए गए फूलों की आपूर्ति सीधे गुलाब जल निर्माण करने वाली समितियों को ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार चयनित किसान करेंगे खेती
ब्लाक किसानों की संख्या लागत
जमुनहा 12 5,71,608
गिलौला 08 4,53,924
इकौना 01 67,248
सिरसिया 28 11,09,592
जिले में कई समूह गुलाब जल का उत्पादन कर रही है। बाजार में उनके बनाए गुलाब जल की मांग भी है। मांग के अनुरूप गुलाब के फूल उपलब्ध न होने के कारण उत्पादन प्रभावित होता है। इसीलिए मनरेगा योजना के तहत गुलाब फूल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे खेती करने वाले किसानों को जिले में ही खरीददार मिल सकेंगे। ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed