फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three smugglers arrested with 3 kg 600 grams of hashish

तीन किलो 600 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 3 kg 600 grams of hashish
श्रावस्ती। नेपाल से तस्करी कर जिले में चरस लाई जा रही है। इस काम में लगे लोग थोड़ी थोड़ी मात्रा में चरस लेकर आपारंपरिक व जंगल के रास्ते से होकर जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे है। इसकी सूचना मुखबिरों ने मल्हीपुर पुलिस को दी थी। इस पर मल्हीपुर पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन किलो छह सौ ग्राम नेपाली चरस बरामद की। जिनके विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में चरस तस्कर सक्रिय हैं। जिनके द्वारा जंगल के रास्ते से होकर नेपाल से चरस लाई जा रही है। शुक्रवार भोर मुखबिरों ने मल्हीपुर पुलिस को सूचना दी की नेपाल से चरस लेकर कुछ लोग जंगल के रास्ते से ककरदरी की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर बृजेश द्विवेदी ने असनहरिया चौकी प्रभारी राजमन यादव सहित हमराहियों के साथ ककरदरी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। इस दौरान उन्हें तीन लोग आते दिखे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो तीनों जंगल की ओर भागने लगे।
विज्ञापन

घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। इस दौरान गोली उर्फ बरकत अली निवासी बढ़ई पुरवा दाखिला शाहपुर पूरे शिवदीन के पास से एक किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं मोहम्मद अजीज निवासी बढ़ई पुरवा के पास से एक किलो 250 ग्राम चरस व स्याद उर्फ बंगा निवासी बढ़ई पुरवा के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed