फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three robbers arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। गिलौला के श्रवनतारा बाग के पास शुक्रवार शाम हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट का सारा सामान बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा मध्यनगर मनोहरापुर निवासी राकेश चौहान पुत्र बंशीलाल चौहान फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। शुक्रवार को गिलौला से ग्राम सरवनतारा की तरफ वह कपड़े बेचने जा रहा था। इस दौरान सरवनतारा बाग के पास पिच रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर राकेश चौहान को रोक लिया। इस दौरान उसके पास मौजूद सारा सामान लूट लिया गया। घटना की जानकारी के बाद एसपी अरविंद कुमार मौर्य द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूट से संबंधित लोग खड़ैला गांव के तरफ से खड़ैला मोड़ गिलौला इकौना मार्ग से आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने खड़ैला मोड़ के पास मुड़वा व गुमटी के पीछे नाकेबंदी कर आ रही एक मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया। तभी मोटरसाइकिल सवार हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल मोड़ कर भागना चाहे। जिसे वह अनियंत्रित होकर गिर गये। पुलिस टीम जैसे ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तभी मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी ने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान गिलौला थाना क्षेत्र के संदीप सिंह निवसी जानकी नगर खुर्द, शुभम शर्मा निवासी रामपुर कटेल व राजू पासवान निवासी थाना गिलौला के रूप में हुई। जिन्होंने लूट की घटना स्वीकार की। जिनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल, 29 साडियां, 2300 रुपये नगदी बरामद हुई। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed