{"_id":"5fac07aa8ebc3e9bfb488756","slug":"three-people-corona-positive-six-infected-healthy-srawasti-news-lko549758315","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, छह संक्रमित हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, छह संक्रमित हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं कोरोना वॉरियर्स सहित छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं, जिन्हें घर भेजा गया हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही इकौना के मोहल्ला मुबारक नगर में एक व हरिहरपुररानी के शिवजोत बेलवा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं छह लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी, हरिहरपुररानी के भिनगी में एक, चितईपुर में एक, रेवलिया में एक, जमुनहा के वीरपुर में एक व मोहनलाल पुरवा में एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को घर भेजा गया है। जिले में अब तक 131090 लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है। इनमें से 129559 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। वहीं 1123 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 25 एक्टिव केस हैं।
वहीं 10 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।