फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में तीन लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 05 Dec 2020 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Three people corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1210 पहुंच गई है। वहीं चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1163 पहुंच गई। जबकि 16 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय कोरोना के 40 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें हरिहरपुररानी के पटना खरगौरा निवासी एक, इकौना के विदुहनी निवासी एक व श्रवनतारा निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार लोग कोरोना से मुक्त हो गए। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें। बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed