फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three divorced wife removed from home

तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

Thu, 13 Feb 2020 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three divorced wife removed from home
जमुनहा (श्रावस्ती)। प्रताड़ना के बाद भी ससुराल में रह रही पत्नी को सऊदी अरब से लौटे पति ने पहले मायके जाने को कहा। इसके बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो रविवार को पति ने उसे तीन बार तलक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों के साथ मल्हीपुर थाने पहुंची पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

मल्हीपुर के थाना अंतर्गत ग्राम कानीबोझी निवासी इदरीश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रुखसाना का निकाह नौ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी उजेर से किया था। उसके एक बेटा जावेद (3) भी है। जावेद के जन्म के कुछ समय बाद उजेर मेहनत मजदूरी करने सऊदी अरब चला गया। इस बीच ससुरालीजनों ने रुखसाना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उजेर से करने पर वह भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। कुछ दिन पूर्व सऊदी अरब से लौटे उजेर ने उसको मारना पीटना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत रुखसाना ने मायके वालों से की। शनिवार को गड़रियनपुरवा पहुंचे मायके वालों ने समझा बुझाकर दोनो में सुलह करा दिया था। यह बात उजेर को नागवार गुजरी। मायके पक्ष के वापस लौटने के बाद उजेर ने रुखसाना को मारा पीटा और मायके में जाकर रहने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुखसाना के इंकार के बाद उजेर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पिता इदरीश के घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। मामले में पिता इदरीश की तहरीर पर पुलिस ने पति उजेर, देवर जुनेद, सास अनोरा व ननद जनैबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कानीबोझी निवासी इदरीश की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed