फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three corona positives found in Shravasti

श्रावस्ती में मिले तीन कोरोना पाजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Three corona positives found in Shravasti
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार रात को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव और पाए गए। इसमें से एक सिरसिया के निराला नगर व दो पुरानी बाजार के निवासी हैं। नए मरीजों के आने के बाद पुरानी बाजार कंटेनमेंट जोन की तिथि को और आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं सिरसिया के निराला नगर को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है। वहीं अब तक जिले में कुल 87 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। इसी लिए स्वास्थ्य विभाग सभी को दूरी बनाए रखने, मास्क का उपयोग करने व बार बार सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इसके बाद भी कुछ लोग इस सलाह को नहीं मान रहे हैं। इससे जिले में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। भिनगा नगर में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली थी। वह अपने घर में डांस क्लास भी चलाती थी। लॉकडाउन और उसके बाद वह अपने घर में डांस क्लास का संचालन कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान डांस सीखने वाले लोगों से पुरानी बाजार में संक्रमण फैलता जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण की आई रिपोर्ट में एक 40 वर्षीय महिला व एक 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों इसी पुरानी बाजार में रहने वाले हैं। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण इनके नमूने लिए गए थे। दोनों संक्रमितों को लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया है। उधर पुरानी बाजार में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन की तारीख को और आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सिरसिया के निराला नगर निवासी 11 वर्षीय बालक भी रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके चलते सिरसिया के निराला नगर क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसी के साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 87 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 18 लोगों का इलाज भंगहा के लेवल वन हास्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed