फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   This time there will be no crowd at the polling stations

कोरोना को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों पर नहीं रहेगी भीड़

Sat, 28 Aug 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
This time there will be no crowd at the polling stations
श्रावस्ती। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सामाजिक दूरी का अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए मतदेय स्थलों के विभाजन की कार्रवाई की जा रही है। जिससे किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो। जिससे वहां वैश्विक महामारी कोरोना के फैलने का खतरा न रहे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। जारी निर्देश के अनुसार कोविड-19 महामारी को देखते हुए संभावित भीड़ एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जगह की उपलब्धता जरूरी है। जिसमें प्रवेश एवं निकास द्वार के स्थान पर अवरोध उत्पन्न न हो। इसके लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को तोड़कर नया मतदेय स्थल स्थापित किया जाएगा। साथ ही पूर्व के मतदेय स्थलों की सूची में सम्मिलित करते हुए नए मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन 24 अगस्त को किया जा चुका है।
विज्ञापन

आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची में विधानसभा क्षेत्र 289 भिनगा में 424 बूथ तथा 290 श्रावस्ती में 477 बूथ सहित कुल 901 बूथ हैं। इन मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्य दिवस में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उप जिलाधिकारी भिनगा एवं इकौना एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को इसके संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 31 अगस्त 2021 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी भिनगा एवं इकौना तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed