{"_id":"691cc30dcdce4bd75107ba58","slug":"there-is-no-water-in-the-canals-how-will-irrigation-be-done-farmers-are-worried-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115781-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहरों में नहीं पानी, कैसे हो सिंचाई, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहरों में नहीं पानी, कैसे हो सिंचाई, किसान परेशान
विज्ञापन
वीरपुर क्षेत्र में सूखी नहर।
- फोटो : वीरपुर क्षेत्र में सूखी नहर।
श्रावस्ती/वीरपुर। जिले में कई स्थानों पर खेती नहर से सिंचाई के भरोसे है, लेकिन नहरों में अभी तक पानी न छोड़े जाने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिले के गिलौला, इकौना तुलसीपुर, सोनवा सहित अन्य क्षेत्रों में किसानों को गेहूं की बोआई के लिए खेतों में पानी देने की जरूरत होती है। यदि खेतों में नमी कम हुई तो गेहूं के अंकुरित होने में समस्या होती है। ऐसे में नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों को पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, चना, मटर व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भी सिंचाई के लिए समस्या झेलनी पड़ रही है।
इकौना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर लखाही निवासी रमेश त्रिवेदी, रमवापुर निवासी रमन गोस्वामी का कहना है कि नहर में यदि हमेशा पानी रहे तो गन्ने की सिंचाई भी इससे की जा सकती है। बगही निवासी विजय कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट से सिंचाई करने से फसलों पर लागत बढ़ जाती है। इस समय पानी की आवश्यकता है तो नहर सूखी है।
विज्ञापन
दिसंबर में चलेगी नहर
कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर नहरों में पानी छोड़ा जाता है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पानी छोड़ा जाएगा। अभी नहरों की सफाई कराई जा रही है।
- विकास शिरोमणि सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड छह