{"_id":"64e3a5342e7ade8a190e98c4","slug":"the-young-man-jumped-into-the-pond-and-died-srawasti-news-c-104-1-srv1001-926-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: युवक ने तालाब में कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: युवक ने तालाब में कूद कर दी जान
Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कला के मजरा खमरिया निवासी राजेश कुमार आर्य (22) के घर के बगल में तालाब स्थित है। सोमवार को उसने इसी तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी। मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार राजेश की पत्नी शुभा देवी 15 दिन पूर्व मायके गई थी। घटना के समय राजेश के पिता गोबरे अपने आहते में थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
भिनगा में बनेगा साइबर थाना
श्रावस्ती। भिनगा में जल्द ही साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पुस्तकालय के सामने से जाने वाले मार्ग के अंतिम छोर पर भूमि का चयन किया गया है। जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कार्यालय में साइबर सेल गठित किया जा चुका है। जिसके प्रभारी रामपाल यादव हैं।