फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The weather got worse after sunny afternoon in the day

दिन में धूप दोपहर बाद मौसम हुआ खराब

Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The weather got worse after sunny afternoon in the day
श्रावस्ती। तराई का मौसम रविवार धूप निकलने के कारण बेहतर रहा। जबकि दोपहर बाद बदली व तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। ध्ूाप सेकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को फिर से घरों में ही छिप जाना पड़ा। दोपहर बाद हवाओं की गति कुछ तेज हो गई थी। जिससे गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

तराई में विगत कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। दिन रात चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण जहां मौसम का पारा लुढ़क कर साढ़े चार डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। कोहरा बूंद बन कर बरस रहा था। इससे सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए थे। लेकिन रविवार मौसम का मिजाज तराई क्षेत्र में कुछ बदल गया। धूप निकलने के कारण लोग कुछ हल्के कपड़ों में ही घर से बाहर निकल पड़े। पार्कों में बच्चे खेलने लगे। तो बुजुर्ग धूप सेकने के लिए अपने दरवाजों पर निकल आए।
विज्ञापन

अवकाश होने के कारण लगभग सभी लोग बदले मौसम का आनंद ले ही रहे थे कि दोपहर बाद अचानक पारा लुढ़कने लगा। देखते ही देखते चारों तरफ बदली छा गई। तेज पश्चिमोत्तर हवा चलने लगी। जिससे लोग दोबारा गर्म कपड़ों में छिपने का प्रयास करने लगे। वहीं इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि रविवार मौसम का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। सोमवार को मौसम ठंडा बना रह सकता है। रात में कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed