फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The wall rising on the road, how the children will go to school

मार्ग पर उठ रही दीवार, कैसे स्कूल जाएंगे बच्चे

Fri, 04 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The wall rising on the road, how the children will go to school
प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा घर - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। सार्वजनिक भूमि पर हो रहे कब्जों के कारण न सिर्फ लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। बल्कि जमुनहा के रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय जाने का मार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। इसकी शिकायत के बावजूद कार्रवाई तो दूर पुलिस टोकना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे विद्यालय जाने के लिए कोई मार्ग शेष नहीं बचा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से लगातार यह निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि सार्वजनिक संपत्ति व भूमि से कब्जा हटाया जाए। इसके लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश भी दिया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत जिले में सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की होड़ मची हुई है। इससे सार्वजनिक मार्ग भी अछूते नहीं हैं। ऐसा ही कुछ मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए सार्वजनिक मार्ग का भी है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां मंतुरी गांव से होकर विद्यालय आने वाले मार्ग पर सार्वजनिक बाग की भूमि पर लोगों ने पहले ही मकान बना कर कब्जा कर लिया था। वहीं अब दूसरे मार्ग पर भी कब्जा हो रहा है। जमुनहा बस स्टैंड स्थित सुकई पाल के घर से पूर्व प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर को जाने वाले मार्ग के मध्य ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामनिध की भूमि स्थित है। जो जमुनहा पुलिस चौकी में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। जिसके द्वारा मौजूदा समय दीवार उठाई जा रही है। होमगार्ड की ओर से सार्वजनिक रास्ते पर भी दीवार उठाई जा रही है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा दो माह पूर्व जमुनहा चौकी पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्य रुकवा दिया गया था। जिस पर अब दोबारा दीवार उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं होमगार्ड खुद को पुलिस स्टाफ बता कर विरोध करने वाले पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दे रहा है। ऐसे में पूर्व प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर की प्रधनाध्यपिका प्रतिभा पांडे ने मल्हीपुर पुलिस सहित अधिकारियों को पत्र भेज कर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग किया है। साथ ही मार्ग पर हो रहे निर्माण को रोकवाने तथा मार्ग खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed