{"_id":"6862e3663f9d7210a706987c","slug":"the-wall-of-the-health-sub-center-collapsed-a-girl-was-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1004-112363-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार गिरी, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार गिरी, बालिका घायल
Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र खांवा कला की गिरी दीवार ।
- फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र खांवा कला की गिरी दीवार ।
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम खावाकला में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र की बाउंड्रीवॉल गिरने से पास ही खेल रही मोहनी (10) मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विदित हो कि इस उपकेंद्र का निर्माण वर्ष 2007-08 में कराया गया था। यहां पर कभी-कभी ही स्वास्थ्यकर्मी पहुंचते हैं। इससे परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। साथ ही भवन की देखरेख न होने से वह खंडहर में तब्दील हो गया है। ऐसे में इस उपकेंद्र का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।
जानकारी मिली है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ठाकुर दास, अधीक्षक सीएचसी मल्हीपुर