फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The valley was drenched with the showers of Sawan, the weather was pleasant

सावन की फुहारों से सराबोर हुई तराई, मौसम हुआ खुशगवार

Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The valley was drenched with the showers of Sawan, the weather was pleasant
भिनगा में रविवार हुई बरसात के आते जाते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सावन के दूसरे पखवारे में रविवार को हुई बरसात से किसानों की मनचाही मुराद पूरी हो गई। जुलाई के अंतिम दिन करीब 20 मिनट तक हुई इस बरसात से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीें रुकी पड़ी धान की रोपाई का काम भी चल पड़ा है। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में पड़ी सावन की फुहारों ने फसलों को संजीवनी दे दी।
विज्ञापन

श्रावण मास प्रारंभ होने के साथ ही जिले में सूखे जैसे हालात बनने लगे थे। आसमान पर छाने वाले बादल बूंदाबांदी कर बिना बरसे ही लौट रहे थे। इसके बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था। इतना ही नहीं सिरसिया क्षेत्र में जहां धान की रोपाई का कार्य बाधित था। वहीं जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली थी। उन्हें अपनी फसल बचाने की चिंता सताने लगी थी। बरसात न होने के कारण खेतों में लगी मक्का, उर्द, मेंथा आदि की फसलें भी प्रभावित हो रही थीं। जिन्हें सूखने से बचाने के लिए किसान आसमान की ओर निहार रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में सावन के दूसरे पखवारे में रविवार को मेघ मेहरबान दिखे। जुलाई के अंतिम दिन अचानक आसमान पर काले बादल छा गए। इसके साथ ही चलने वाली दक्षिणी हवा के कारण मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया। जिसे देख किसानों में अपेक्षित बरसात की उम्मीद जगी। इस दौरान जहां भिनगा सहित सिरसिया क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में सावन की रिमझिम फुहारें पड़ी। इससे जहां सिरसिया क्षेत्र में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया। वहीं पानी के अभाव में सूख रही फसलों को भी मानो संजीवनी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed