फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The school on the road, yet the spirits are high

सड़क पर लगती पाठशाला, फिर भी हौसले बुलंद

Thu, 22 Sep 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The school on the road, yet the spirits are high
मार्ग किनारे टाट पट्टी बिछा कर एमडीएम खाते प्राथमिक विद्यालय बरंगा के छात्र - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। छप्पर में पढ़ाई, सड़क पर एमडीएम फिर भी हौसले बुलंद। यह स्थिति है बाढ़ में बह गए प्राथमिक विद्यालय बरंगा का। जहां बच्चे किसी भी प्रकार की स्कूली सुविधा नहीं पा रहे। इसके बावजूद वह ककहरा के साथ संस्कार सीखने में किसी से पीछे नहीं है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बरंगा पांच वर्ष पूर्व राप्ती नदी की बाढ़ में बह गया था। तभी से यहां का स्कूल एक झोपड़ी में लगता है। मौसम चाहे जो हो। चाहे गर्मी की लू हो या ठंड की सर्द हवाएं, इन बच्चों के हौसलों को परास्त नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थिति अभी भी है। बरंगा का प्राथमिक विद्यालय गांव की झोपड़ी में चल रहा है। लेकिन राप्ती नदी में आई बाढ़ के बाद कीचड़ में बच्चों का बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अब इन बच्चों की पाठशाला सड़क पर लगती है। यही नहीं सड़क किनारे टाट-पट्टी पर बैठ कर ककहरा सीखते हैं। तो एमडीएम भी वहीं खाते हैं। स्थिति चाहे जितनी विकट हो या फिर यह कह लें कि प्रशासन की उपेक्षा चाहे जितनी हो लेकिन बच्चों का संस्कार देखते ही बनता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed