फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shri Krishna's butter-stealing pastime was enacted.

Shravasti News: श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का किया मंचन

Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's butter-stealing pastime was enacted.
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथा का मंचन करते कलाकार। - फोटो : File photo
श्रावस्ती/कटरा। श्री राम जानकी मंदिर कटरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला कमेटी मथुरा वृंदावन के कलाकारों की ओर से विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को श्रीकृष्ण के माखन चोरी के प्रसंग का मंचन किया गया। साथ ही प्रवाचक मिथिलेश पांडेय ने श्री कृष्ण के लीलाओं का बखान किया। इसी तरह से जिले में अन्य स्थानों पर भी विभिन्न आयोजन किए गए।
विज्ञापन

भिनगा स्थित वृद्धाश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की झांकी सजाई गई है। रविवार को भजन की धुन पर महिलाओं व पुरुषों ने बारी-बारी से ठुमके लगाए। साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया। इसी तरह से शिवगढ़ कलां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप की झांकी निकाली गई। वहीं, कटरा में आयोजित कथा के दौरान प्रवाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण को माखन अधिक प्रिय है। इसीलिए वह लोगों के घरों से भी माखन चुराकर खाते था। इससे उनका एक नाम माखनचोर पड़ गया। इसके बाद मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने माखन चोरी की लीला का मंचन किया। इससे देख कर लोग भावुक हो गए। इस मौके पर रामकुमार मिश्र, बाबा जवाहर दास, धनीराम, संतोष पटवा, विजय सोनी, साकेत कुमार गुप्ता, रामा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथा का मंचन करते कलाकार।

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथा का मंचन करते कलाकार।- फोटो : File photo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed