{"_id":"65c90bfc5c56764d61020fa6","slug":"the-problems-of-the-soldiers-should-be-resolved-quickly-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103521-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जवानों की समस्याओं का शीघ्र कराएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जवानों की समस्याओं का शीघ्र कराएं निस्तारण
Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी में एसपी ने सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को मासिक सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता करते हुए एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया ने पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए सभी थाना प्रभारियों व प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मचारियों के लिए बने आवासीय परिसर व बैरकों की सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था करें। साथ ही उन्हें पौष्टिक भोजन दिलाएं।
अपराध समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी त्योहार व चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एक्टिव रहकर पोलिंग सेंटर व बूथ का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र को गंभीरता से लेने व ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा ऑपरेशन कन्विक्शन से न्यायालय में चिह्नित अभियोगों में साक्षियों की साक्ष्य प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान अपराध समीक्षा करने के साथ ही 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों तथा प्रत्येक बुधवार को साइबर जागरूकता करने एवं 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस परीक्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, सीओ यातायात संदीप वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विजय का फाइल फोटो। श्रोत परिजन

विजय का फाइल फोटो। श्रोत परिजन