{"_id":"61968f120ce1713ce17e221d","slug":"the-park-is-in-bad-shape-even-after-spending-lakhs-of-rupees-srawasti-news-lko6050574143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये खर्च के बाद भी पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये खर्च के बाद भी पार्क बदहाल
विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल के सामने अपूर्ण पड़े पार्क में लोग पाथ रहे उपले व फैली ग
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में स्थापित पार्क केवल कागजों पर ही गुलजार हैं। जबकि यहां 2016 में पार्क निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रभारी मंत्री ने किया था। वहीं 2017 में आम लोगों की सेहत सुधारने के लिए पार्क का लोकार्पण डीएम ने किया। इस पार्क के किनारे स्थित तालाब में नौका विहार होना था। आज यह पार्क व तालाब गंदगी की भेंट चढ़ गया।
मुख्यमंत्री ने लोगों की सेहत सुधारने के लिए जिला मुख्यालय के पार्कों को आधुनिक बनाने का आदेश दिया था। इस आदेश पर डीएम ने कुछ दिन पूर्व भिनगा मुख्यालय पर जूनियर हाईस्कूल के सामने स्थित पार्क को विकसित करने की योजना बनाई थी। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए पूरी योजना बनी। लखनऊ से इसका नक्शा भी बनाया गया। आम लोगों के साथ बुजुर्गों के लिए इस पार्क का लाभ हो सके। इसमें लोगों के बैठने के लिए बेंच सहित कई तरह के व्यायाम सहित पार्क के बगल तालाब को विकसित कर नौकायन के लिए योजना तैयार की गई थी।
इस पर नगर पालिका ने कई लाख रुपये खर्च भी किए गए। इस दौरान अधूरे पार्क का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री ने किया। इसके बाद तात्कालिक डीएम ने इस अधूरे पार्क का लोकार्पण भी कर दिया। लेकिन यह पार्क आज तक पूरा नहीं हो सका। धीेरे-धीरे पार्क में लगाई गईं बेंच व लाइटें खराब हो गईं। इसके बाद इसका इस्तेमाल बुजुर्गों व बच्चों के खेलने के बजाए कंडा बनाने व अन्य दैनिक कार्य के लिए होने लगा।
विज्ञापन
सेहत नहीं अपराध का बना अड्डा
इस पार्क को बनाने का उद्देश्य लोगों की सेहत में सुधार करना था। लेकिन यहां लोगों की सेहत में सुधार तो नहीं हुआ। जुआरियों को एक नया अड्डा जरूर मिल गया।
यदि पार्क अधूरा है तो इसे कार्यदायी संस्था को पूरा करना होगा। हर हाल में पार्क विकसित कर लोगों की सेहत के लिए इसे समर्पित किया जाएगा। -कमलेश चंद्र, एडीएम