फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The pagoda resonated with the shouts of Bol Bam

बोल बम के जयकारे से गूंजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the shouts of Bol Bam
विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतार बद्घ व मंदिर में जाते श्रद्घालु - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सावन मास के तीसरे सोमवार पर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में आस्था का सैैलाब उमड़ा। कई स्थानों पर कांवड़ियों ने जल लेकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। भोर से ही हो रही बरसात के बावजूद शिव मंदिरों पर सुबह 4.00 बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का धरती पर वास होता है। ऐसे में जो भक्त सोमवार का व्रत रख सुबह-शाम दोनों समय शिव की आराधना करते हैं। उन पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के प्रमुख विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ सहित अन्य शिवालयों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

सिरसिया स्थित विभूतिनाथ में शिव भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही गुप्त गंगा (रजियाताल) से जल लाकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने जल, अक्षत, दूब, बेल पत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कांवड़ियों ने नजदीकी जलाशयों व राप्ती नदी से जल लेकर विभूतिनाथ सहित नजदीकी शिवमंदिर पहुंच कर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ त्रिलोकपति के जलाभिषेक का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, इकौना के बेचू बाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं एसपी अरविंद कुमार मौर्य व एएसपी केसी गोस्वामी ने थानाध्यक्ष सिरसिया पंकज कुमार के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed