फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The MLA performed the aarti of Bappa, the tableaux captivated the hearts.

Shravasti News: विधायक ने बप्पा की उतारी आरती, झांकियों ने मोहा मन

Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The MLA performed the aarti of Bappa, the tableaux captivated the hearts.
इकौना में सजा पंडाल व झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
कटरा। महावीर बाबा थान कटरा में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में मंगलवार रात विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण समेत विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कथावाचक ओम प्रकाश मिश्रा ने भगवान गणेश के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने अपने शरीर के उबटन से बालक की आकृति बनाकर उसमें प्राण डाल दिए थे। माता पार्वती ने गणेश को कक्ष के द्वार पर पहरा देने का आदेश दिया। भगवान शिव के पहुंचने पर गणेश ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर दोनों के बीच युद्ध हुआ और क्रोधित भगवान शिव ने गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। बाद में माता पार्वती के कहने पर भगवान शिव ने गणेश को पुन: जीवन दिया और उन्हें गजानन के रूप में प्रथम पूज्य देव का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विधायक ने श्रद्धालुओं से निर्मल मन से कथा सुनकर अच्छी सीख ग्रहण करने का आह्वान किया। इस दौरान पवन कुमार गुप्ता, रामबरन मौर्य, पुत्तीलाल साहू, पप्पू पटेल, मिथिलेश पटेल और बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed