फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The joy of voting for the first time was different

Shravasti News: कुछ अलग रही पहली बार वोटिंग की खुशी

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The joy of voting for the first time was different
युवा मतदाता बोले, ज्वलंत मुद्दों के साथ नगर के विकास को ध्यान में रख कर किया मतदान
विज्ञापन


श्रावस्ती। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जब बूथों पर कुरेदा गया कि उन्होंने वोट क्यों डाला तो मतदाताओं ने बेबाकी से इसका जवाब दिया। उनका कहना था कि वह ज्वलंत मुद्दों के साथ नगर के विकास को ध्यान में रख कर मतदान किया है।

नव मतदाताओं में रहा जज्बा
इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। नगर का विकास का वादा करने वाले के पक्ष में ही वोट दिया है। पहली बार मतदान करने को लेकर बेहद खुश हैं।
-सुमन गुप्ता
मुझे इस बात की खुशी है कि अब मैं अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुन सकती हूं। यह अधिकार पाकर मैं खुश हूं।
-अर्चना मिश्रा
पहली बार वोट डालने आई हूं। नगर के विकास की सोच कर ही अपने प्रतिनिधि को मतदान किया है। पहली बार मतदान करके अच्छा लगा।
-मुस्कान
इस दिन का मैं पूरे 18 साल से इंतजार कर रही थी। दूसरों को वोट करते देख मैं सोचती थी कि मेरा नंबर कब आएगा। आज मैं खुश हूं कि मेरा नंबर आ गया।
-साक्षी
मतदाता बनने के साथ हमें लोकतांत्रिक अधिकार मिल गया है। ऐसे में हमने लोकतंत्र के इस महापर्व पर नगर के विकास के लिए मतदान किया।
-शालिनी गुप्ता

दिव्यांगों में दिखा उत्साह
नगर में विकास जितनी तेज होना चाहिए। उतनी तेज नहीं हुआ। इसलिए विकास का वादा करने वाले को ही मतदान किया है। ताकि हमारा नगर बेहतर बन सके।
-जगरानी
भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज मतदान स्थल पर मतदान करने आई प्रभुदेई कहती हैं कि हमारी तरह हमारा लोकतंत्र भी दिव्यांग न रहे। इसके लिए हमने मतदान किया है।
विज्ञापन

-प्रभुदेई


वृद्धों ने दिखाया जज्बा
नगर से ही पूरे जिले का चेहरा दिखता है। यदि नगर विकसित नहीं है तो पूरा जिला खराब दिखता है। इसलिए विकास के मुद्दे को चुनना है। मतदान में शरीर को कष्ट जरूर हुआ लेकिन मन खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यवती
नगर में विकास व भ्रष्टाचार दो मुद्दे मुख्य हैं। मेरी सोच के अनुसार जो विकास करने वाला दिखा उसी को मतदान किया।
-जरीन
लाठी के सहारे चल कर बूथ पहुंची हूं। आज चारों तरफ बेईमानी है। नगर में जलभराव के चलते कहीं आ-जा नहीं सकते। विकास करने वाला जो समझ में आया उसी को मतदान कर दिया।
-राजरानी
गांव से नगर में आए थे। लेकिन यहां गांव से भी बदतर स्थिति है। विकास करने वाले को मतदान किया है। वोट इस उम्मीद से करने आई हूं कि शायद इस बार कुछ नया विकास हो जाए।

-मुन्नी देवी
उम्र के साथ ही मतदान के लिए उत्साह बढ़ा। हमें भी लगा कि नगर की सरकार गठन में हमारी भी भागीदारी है। इसलिए सबसे पहले मतदान किया है।
-दौलतराम


थर्ड जेंडरों ने भी दिखाया उत्साह
इकौना नगर पंचायत में थर्ड जेंडर भी वोटर के रूप में मौजूद रहे। यहां अपने नगर की सरकार का गठन कराने के लिए थर्ड जेंडरों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा। वे सुबह आठ बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed