फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The future of students should be improved with better guidance

Shravasti News: बेहतर मार्गदर्शन से संवारा जाए छात्रों का भविष्य

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The future of students should be improved with better guidance
श्रावस्ती। अभ्युदय योजना के तहत छात्रों का बेहतर मार्गदर्शन कर उनका भविष्य संवारा जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दिया। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस दौरान डीएम ने समाज कल्याण विभाग के स्तर पर संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रांसजेंडर के मुद्दे व समस्याओं के स्थानीय निराकरण, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, वृद्धजन भरण पोषण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, वृद्धावस्था पेंशन तथा छात्रवृत्ति आदि के निस्तारण में पात्रों का चयन करने में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में लाभार्थी छात्रों की संख्या बढ़ाने तथा कक्षाओं के लिए रोस्टर बनाने का निर्देश भी दिया। कहा कि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का विभाग से ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इसके तहत जिले में 250 छात्रों को चयनित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अब तक 22 आवेदन प्राप्त हो चुके है। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आईटीआई भिनगा में 116 व इकौना में 142 छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed