फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The farmer guarding the field was strangled to death

Shravasti News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेत कर हत्या

Fri, 19 May 2023 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
The farmer guarding the field was strangled to death
इकौना के चमारनपुरवा में किसान की गला रेत कर हत्या के बाद मौके पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद ग्र
- शव को गन्ने की पत्ती से ढक कर हमलावर फरार
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। गन्ने के खेत की रखवाली कर रहे पूरेदीननामगढ़ के मजरा चमारन पुरवा निवासी वृद्ध किसान की बृहस्पतिवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावर लाश को गन्ने की पत्ती से ढक कर फरार हो गए। सुबह देर तक किसान के घर न पहुंचने पर जब परिवार के लोगों ने खेत जाकर खोजबीन शुरू की, तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई। इकौना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे दीननामगढ़ के मजरा चमारन पुरवा निवासी मिट्ठूलाल गौतम (60) ने अपने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए वह रात में खेत जाकर उसकी रखवाली करता था। बृहस्पतिवार रात वह घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह देर तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई तलाश करने खेत गया, जहां उसने देखा की गन्ने की पत्ती के नीचे मिट्ठूलाल मृत पड़ा है। किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

छोटे भाई ने इसकी सूचना इकौना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंची एसपी प्राची सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ संतोष कुमार सहित थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed