{"_id":"68af576f20c79a739d06d884","slug":"the-faces-of-the-chief-servants-blossomed-after-receiving-the-appointment-letter-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113654-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नियुक्तिपत्र पाकर खिले मुख्य सेविकाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नियुक्तिपत्र पाकर खिले मुख्य सेविकाओं के चेहरे
Thu, 28 Aug 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सेविका को नियुक्तिपत्र देते जिपं अध्यक, विधायक, डीएम व सीडीओ। -स्रोत :सूचना विभाग
श्रावस्ती। एनआईसी में बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित दो मुख्य सेविकाओं को नियुक्तिपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय रहे।
नियुक्तिपत्र के वितरण के दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में जातिगत भेदभाव को किनारे रख, प्रतिभा का चयन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार योग्य युवाओं की प्रतिभा का चयन कर उन्हें रोजगार दे रही है। पूरी भर्ती को पारदर्शी तरीके से संपन्न कर भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है। इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी, सीडीओ शाहिद मोहम्मद व डीपीओ प्रभात कुमार दास आदि मौजूद रहे।