फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Literacy makes a person self-reliant: BSA

साक्षरता से आत्मनिर्भर बनता है व्यक्ति : बीएसए

Tue, 08 Sep 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Literacy makes a person self-reliant: BSA
 आशा व एएनएम प्र​शिक्षण केंद्र आयोजित कार्यक्रम मौजूद अ​धिकारी।-
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को भिनगा स्थित एएनएम सेंटर में गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि बीएसए आकांक्षा रावत ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों व अवसरों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उल्लास पोर्टल नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे कोई व्यक्ति पढ़ने-लिखने के अवसर से वंचित न रहे।
विज्ञापन

साक्षरता प्रभारी अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि शासन ने वर्ष 2026 में जिले के 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष 18,670 असाक्षरों का उल्लास पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। स्वयंसेवक इन्हें कक्षा शिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले इकौना के शिक्षामित्र पुत्तीलाल यादव, जमुनहां के प्रधानाध्यापक रवींद्र नाथ, गिलौला की सुमन देवी, हरिहरपुररानी के मोहम्मद जाकिर और सिरसिया के विकास कुमार को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक उदयराज मिश्र को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed