फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anganwadi workers and female students felicitated.

Shravasti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व छात्राओं को किया सम्मानित

Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and female students felicitated.
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करती डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों, उनके माता-पिता और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह, सात और आठ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिलेगा। साड़ी के लिए निर्धारित राशि भी डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा। समारोह में भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed