फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The dead body of the spokesperson's son was found in the river

नदी में उतराता मिला प्रवक्ता के पुत्र का शव

Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the spokesperson's son was found in the river
गिलौला (श्रावस्ती)। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला के पूर्व प्रवक्ता का पुत्र एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। उसका शव सातवें दिन बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में उतराता मिला। शव की पुलिस ने शिनाख्त कराकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा निवासी नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता कौशल कुमार पाठक का पुत्र उपहार पाठक (26) पांच फरवरी को मोटरसाइकिल से घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर वापस घर नहीं आया। परिवारीजनों ने तलाश की पर उसका कहीं भी पता नहीं चला। मामले में पिता कौशल कुमार पाठक ने गिलौला थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ फरवरी को पता चला कि उपहार की मोटर साइकिल व जूता चहलारी घाट के पुल पर पाया गया है, जो बहराइच के हरदी थाना पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

कौशल पाठक ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ हरदी थाने में पहुंचकर मोटरसाइकिल व जूते की पहचान की। इसके बाद हरकत में आई हरदी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से घाघरा में उपहार की तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को कुछ मछुआरों ने चहलारी घाट के पास शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हरदी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया। जिसे गिलौला लाकर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed