फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The cycle of birth and death is the root cause of suffering

Shravasti News: जन्म और मरण का चक्र दुखों का मूल कारण

Tue, 07 Feb 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The cycle of birth and death is the root cause of suffering
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली मंगलवार को अनुयायियों से गुलजार रही। कोरियाई दल के सदस्यों ने अंगुलिमाल स्तूप के पास कोरिया मंदिर के मठाधीश के नेतृत्व में प्रार्थना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान मठाधीश दे ईन ने कहा कि बुद्ध के अनुसार, संसार में सभी वस्तुएं दुखमय हैं। उन्होंने जन्म और मरण के चक्र को दुखों का मूल कारण माना और धर्म का मूल उद्देश्य इससे छुटकारा दिलाना बताया। दुखों की वजह तृष्णा है इसलिए इसका उन्मूलन आवश्यक है। प्रिय वस्तुओं की इच्छा त्यागकर दुखों से मुक्त हुआ जा सकता है।
विज्ञापन

बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए दस शीलों पर बल दिया। ये अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, किसी प्रकार की संपत्ति न रखना, मधु सेवन न करना, असमय भोजन न करना, सुखप्रद बिस्तर पर न सोना, धन संचय न करना, स्त्रियों से दूर रहना और नृत्य-गायन से दूर रहना है। गृहस्थों के लिए प्रथम पांच शील व भिक्षुओं के लिए सभी शील मानना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed