फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The construction of the embankment should be completed before the rain

बरसात से पहले पूरा हो तटबंध का निर्माण

Thu, 12 May 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The construction of the embankment should be completed before the rain
तिलकपुर गांव के निकट राप्ती में हो रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बरसात का समय नजदीक आ रहा है। राप्ती नदी की बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए कराये जा रहे कटान रोधी कार्य की गति धीमी है। इस पर निरीक्षण के लिए आईं डीएम ने नाराजगी जताते हुए समय पर काम पूरा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

राप्ती नदी में आने वाली बाढ़ से प्रति वर्ष कई गांवों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। हजारों की संख्या में लोग विस्थापित होते हैं। कई गांव तो ऐसे हैं जहां महीनों लोग मुश्किलों से घिरे रहते हैं। गांव को राप्ती नदी की इस विभीषिका से बचाने के लिए तिलकपुर गांव के निकट कटान रोधी कार्य किया जा रहा है। बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की गति धीमी है। कार्य की गति को देख कर ऐसा नहीं लगता कि बरसात से पहले कार्य पूरा हो पाएगा। इसका खुलासा गुरुवार डीएम के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

डीएम नेहा प्रकाश एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार के साथ बृहस्पतिवार को कार्य स्थल पर पहुंचीं। वहा पर उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड से पूर्व में आई बाढ़ व उसके प्रभाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ की विभीषिका के बारे में डीएम को जानकारी दी। इस पर डीएम ने कार्य की गति को देख कर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब राप्ती की कटान इतनी व्यापक होती है तो बरसात आने से पूर्व हर हाल में इस तटबंध का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। लेकिन कार्य की गति इतनी नहीं है कि समय से कार्य पूरा हो पाएगा। ऐसे में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा आदमी लगाकर कार्य को पूरा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने तिलकपुर सहित आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात करके बाढ़ व उससे होने वाले नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम भिनगा को निर्देशित किया कि बाढ़ के दौरान जिनके घरों में पानी भर गया था। उनकी सूची पहले से तैयार कर ली जाए। ताकि संभावित बाढ़ के दौरान उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही जहां पर विस्थापितों को ठहराया जाना हो उस स्थान का चयन पहले से कर लिया जाए। इसके साथ ही वहां की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता, बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता संत कुमार व बाढ़ कार्य खंड के अवर अभियंता संजीव गुप्ता सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed