{"_id":"69a5d3b9cccc104f000d0c04","slug":"the-commandant-played-holi-with-the-soldiers-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118429-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कमांडेंट ने जवानों संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कमांडेंट ने जवानों संग खेली होली
Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय भिनगा में जवानों ने खेली होली। - स्रोत: एसएसबी
- फोटो : स्ंवाद
श्रावस्ती। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसएबी 62वीं वाहिनी के कमांडेट अमरेंद्र कुमार वरुण ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न चौकियों व नाकों पर तैनात एसएसबी जवानों से जानकारी ली और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ होली भी खेली।
कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने सीमा से सटी एसएसबी की 12 चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल एपीएफ के जवानों से भी चुनाव व सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें।
पुलिस व खुफिया विभाग से समन्वय रखें और सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। इस दौरान उन्होंने एसएसबी जवानों व नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के साथ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप कमांडेंट पियूष सिन्हा, सोनू कुमार व गोबर्धन पुजारी आदि मौजूद रहे।