{"_id":"68dae4894753b18faa0a1539","slug":"the-chief-minister-presented-a-model-school-a-50-bed-hospital-and-a-mini-stadium-to-the-terai-region-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114552-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीएम ने तराई को मॉडल स्कूल, 50 बेड के अस्पताल व मिनी स्टेडियम की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीएम ने तराई को मॉडल स्कूल, 50 बेड के अस्पताल व मिनी स्टेडियम की दी सौगात
Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास व लोकार्पण के लिए लगे शिलापट। (फाइल फोटो)
श्रावस्ती। एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 514 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें 234.11 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण व 276.04 करोड़ के 22 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। नई परियोजनाओं के शिलान्यास में मुख्यमंत्री ने लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन व पर्यटन विकास को तरजीह दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तराई में शिक्षा की बेहतरी के लिए 23.75 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, 4.11 करोड़ से जमुनहा में ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजूकेशन व 1.42 करोड़ से हरिहरपुररानी में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की सौगात दी। वहीं, 18.59 करोड़ से भिनगा में 50 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, 29.94 लाख से जोखवा बाजार व 29.94 लाख से सेमरी तरहर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निर्माण की सौगात दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तराई में सुगम आवागमन के लिए इकौना में राप्ती के ककरा व मझौवा घाट पर पुल निर्माण के लिए 70.20 करोड़, भिनगा-इकौना मार्ग पर बूढ़ी राप्ती के पुल निर्माण के लिए चार करोड़, खाकीदास कुट्टी के पास हथियाकुंड नाले पर पुल के लिए 4.89 करोड़, डोमाई-जोखवा बाजार मार्ग पर लघु सेतु के लिए 6.11 करोड़, मुंडा शिवाला की बाउंड्रीवॉल के लिए 39.98 लाख, प्राचीन शिवाला की बाउंड्री के लिए 32.72 लाख और प्राचीन व मुंडा शिवाला के बीच इंटरलॉकिंग के लिए 17.29 लाख रुपये की सौगात दी है।
विज्ञापन
सीएम ने श्रावस्ती के समेकित पर्यटन विकास परियोजना के लिए 76.53 करोड़ रुपये, बौद्ध विहार में पर्यटन सुविधा बढ़ाने के लिए 43.98 करोड़, भिनगा में जिला अस्पताल के पीछे मैरिज लॉन के लिए 5.40 करोड़, परेवपुर में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 8.02 करोड़, साइबर थाने के प्रशासनिक भवन हेतु 3.43 करोड़, 24 क्षमता की महिला बैरक के लिए 1.86 करोड़, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आवास के लिए 68.13 लाख, सीताद्वार मंदिर के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ व जमुनहा के कलकलवा माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये का तोहफा देते हुए शिलान्यास किया है।