फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The body of a young man found hanging from a muffler on a tree

पेड़ पर मफलर से लटका मिला युवक का शव

Sun, 22 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found hanging from a muffler on a tree
गिलौला (श्रावस्ती)। कस्बा निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह खुटेहना गिलौला मार्ग स्थित माइनर के पास आम के पेड़ में मफलर से लटका मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा स्थित सदाशिव मंदिर के निकट सरयू नहर माइनर स्थित है। यहां पर आम का पेड़ लगा हुआ है। रविवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गए लोगों को इस पेड़ पर एक युवक का शव मफलर से लटका मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने गिलौला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त स्थानीय लोगों ने कस्बा निवासी हनुमंत लाल गुप्ता (40) पुत्र रामसमुझ गुप्ता के रूप में की। इस पर शव का पंचनामा भरा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी आरती गुप्ता ने बताया कि वह बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम नेजाभार निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर रामसमुझ गुप्ता ने कई वर्ष पूर्व गिलौला कस्बे में मकान बनवाया था। बाद में गिलौला खुटेहना मार्ग स्थित उपाध्याय आरा मशीन के पास एक मकान खरीदा। इसमें पति हनुमंत लाल परिवारीजनों के साथ रहता था। वहीं हनुमंत लाल का भाई पप्पू पुराने मकान में रहा था। एक सप्ताह पूर्व हनुमंत लाल व पप्पू से कहासुनी हुई थी और रविवार को हनुमंत लाल का शव पेड़ से लटका मिला।

इस बारे में थाना प्रभारी रामदवन मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed