{"_id":"685856236f59d6c991088ea0","slug":"the-body-of-a-forest-officer-was-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112171-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला वन दरोगा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला वन दरोगा का शव
Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
वेद नारायण मिश्रा की फाइल फोटो।
श्रावस्ती। गोठवा के मजरा गंगापुर निवासी वन दरोगा का शव कमरे में पत्नी की साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम गोठवा के मजरा गंगापुर निवासी वेद नारायण मिश्रा (36) वन दरोगा थे। उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी जिले के छौंछा वन डिपो में थी। शनिवार रात वेद नारायण परिवार सहित घर के आंगन में सो रहे थे। रविवार सुबह जब पत्नी सुधा देवी की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि वेद नारायण अपने बिस्तर पर नहीं थे। अंदर जाकर देखने पर उनका शव साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। इसे देख वह चिल्लाने लगीं। भाई की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया।
पहली पत्नी की भी फंदे से लटक कर हो चुकी है मौत
गंगापुर निवासी वेद नारायण मिश्रा की पहली पत्नी बिन्नू की भी फंदे से लटक कर मौत हो चुकी है। बिन्नू के एक पुत्री अंशिका (20) व पुत्र अभिषेक (18) है। बिन्नू की मौत के बाद उनके पिता गिलौला क्षेत्र के ग्राम रामपुर पैड़ा निवासी बृजेंद्र पाठक ने वेद नारायण पर केस किया था। वहीं पत्नी की मौत के बाद वेद नारायण ने सुधा देवी से विवाह किया। इससे दो पुत्र अभी (8) व छोटू (6) हैं। ग्रामीणों के अनुसार वेद नारायण पत्नी की मौत के बाद चल रहे केस को लेकर डिप्रेशन में थे। साथ ही विगत कई माह से वेतन न मिलने के कारण वह नौकरी को लेकर परेशान थे। संभव है इन सब परेशानियों के चलते उन्होंने फंदे से लटक कर जान दी हो।
विज्ञापन
मृतक के भाई विवेकानंद मिश्रा ने सूचना दी थी कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -राज कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक भिनगा