फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The all-round development of the general public is the aim of the poor welfare fair.

जनसामान्य का सर्वांगीण विकास ही गरीब कल्याण मेले का उद्देश्य

Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
The all-round development of the general public is the aim of the poor welfare fair.
हरिहरपुररानी में आयोजित गरीब कल्याण मेले में लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रमाण पत्र वितरित क? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता महान विचारक एवं प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के पांचों विकास खंडों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास खंड हरिहरपुररानी में अध्यक्ष जिला पंचायत, विकास खंड गिलौला में श्रावसती विधायक, जमुनहा में भाजपा जिलाध्यक्ष, इकौना में ब्लॉक प्रमुख व सिरसिया में जिला महामंत्री ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी में आयोजित गरीब कल्याण मेले के शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचे, जनसामान्य का सर्वांगीण विकास ही गरीब कल्याण मेले का उद्देश्य है। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन करते हुये कहा कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाकर ही हम दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को साकार कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, कोविड टीकाकरण, पेंशन स्कीम आदि कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गिलौला में आयोजित मेले में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन में सर्वांगीण विकास ही अंत्योदय है। भारत स्वतंत्र होने के बाद बड़े-बड़े विकास के साथ छोटे-छोटे विकास पर भी हम ध्यान देकर सर्वांगीण विकास को अवतररित कर सकते हैं। आज सरकार बेटियों के जन्म से विवाह तक के सभी चरणों को विभिन्न योजनाओं द्वारा कुशलता एवं खुशहाली के साथ साकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनहा में आयोजित मेले के शुभारंभ के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि मेला द्वारा एक ही छत के नीचे सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी और सुविधा प्राप्त करना एक सराहनीय प्रयास है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को पात्रता के आधार पर संतृप्त किया जा रहा है। इकौना में ब्लॉक प्रमुख मिथलेश पांडेय ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
सिरसिया में आयोजित गरीब कल्याण मेले के शुभारंभ के दौरान जिला महामंत्री रमन सिंह ने कहा कि सरकार समाज में खड़े आखिरी पंक्ति के व्यक्तियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी टीके शिबु ने सिरसिया सहित अन्य कई विकास खंडों में आयोजित गरीब कल्याण मेला का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को वाकिफ कराना है। पात्रता के आधार पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है।

मेले में मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल सहित अन्य योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया। व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण, निराश्रित महिला पेंशन/दिव्यांग पेंशन/वृद्धावस्था पेंशन, पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्यान, विकलांगों को ट्राई साइकिल, कान मशीन आदि उपकरण का वितरण किया गया। इस दौरान हरिहरपुररानी में एसडीएम शिवध्यान पांडे, पीडी इंद्रपाल सिंह, दिवाकर शुक्ला, गिलौला में खंड विकास अधिकारी, विनय कुमार तिवारी, इकौना में उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, जमुनहा में उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed