फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The achievements of the government told the villagers in Chaupal

चौपाल में ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां

Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government told the villagers in Chaupal
बेचुआ में चौपाल के दौरान ग्रामीणों को पत्रक वितरित करते पूर्व सांसद - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से शनिवार को जिले के 22 जिला पंचायत वार्डों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्हें पत्रक का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में आगामी पंचायत चुनाव के तहत पूर्व सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों को वार्डवार ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है। इसी के क्रम में जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने वार्ड संख्या चार के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर बाजार, जोगन भरिया व रामनगर चरिडीह में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को पंचायत चुनाव में अपनी सक्षम भागीदारी, सभी को मतदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों, ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए किये कार्यों, जनता की आस्था का सम्मान करते हुए श्रीराम नगरी अयोध्या, काशी विश्वनाथ, मथुरा, श्रावस्ती बौद्ध सर्किट आदि के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा की ओर से वार्ड नंबर दो के ग्राम पंचायत घोलिया कलां, बेचुआ व कटकुइयां कलां में चौपाल का आयोजन किया गया। जहां चौपाल में उन्होंने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सबको शिक्षा का सामान अवसर, महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम, सरकारी नौकरियों व रोजगार सृजन जैसे क्रांतिकारी कदम, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास, शौचालय, स्वच्छ जल, बिजली, उज्ज्वला गैस, ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) स्वामित्व में घर की महिला का नाम तथा किसानों की उन्नति व समृद्धता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने इकौना क्षेत्र के महदेइया, चक्रभंडार, मझोवा सुमाल व बेलहा राघव में चौपाल लगाई। इसी क्रम में दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी, पूजा पांडे, उदय प्रकाश त्रिपाठी, सुंदर लाल मौर्या, नेकराम पांडे, राम इलाके यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को पत्रक का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed