फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The 62nd Corps defeated the 59th Corps 20-0

Shravasti News: 62वीं वाहिनी ने 59वीं वाहिनी को 20-0 से रौंदा

Mon, 08 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The 62nd Corps defeated the 59th Corps 20-0
भिनगा के छात्रपति शिवाजी मैदान में रविवार को फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।  -स्रोत : एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा के छात्रपति शिवाजी मैदान में रविवार को अंतरवाहिनी फुटबाॅल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला एसएसबी 62वीं वाहिनी व एसएसबी 59वीं वाहिनी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में एसएसबी 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59वीं वाहिनी को 20-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन



अंतरवाहिनी फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहले ग्रुप ए में 62वीं वाहिनी भिनगा व 59वीं वाहिनी नानपारा और ग्रुप बी में तृतीय वाहिनी, 42वीं वाहिनी व 70वीं वाहिनी की टीमों को रखा गया है।
विज्ञापन


पहले दिन ग्रुप ए की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें 62वीं वाहिनी भिनगा ने 59वीं वाहिनी नानपारा को 20-0 से करारी शिकस्त दी। आरक्षी बेनेट तारो ने सबसे ज्यादा आठ गोल दागे। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार व गोवर्धन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed