{"_id":"600077c58ebc3e340453ac7f","slug":"tharu-girls-perform-folk-dance-with-song-and-music-srawasti-news-lko5598692148","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारु बालिकाओं ने गीत-संगीत संग किया लोकनृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारु बालिकाओं ने गीत-संगीत संग किया लोकनृत्य
विज्ञापन
माघ कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करते थारू समुदाय के लोग
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर कला के मजरा धांधू पुरवा में गुरुवार को माघ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें थारु समुदाय की बालिकाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में लोकनृत्य व गीत संगीत प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
नेपाल सीमा से सटे अनुसूचित जनजाति बाहुल्य मोतीपुर कला के मजरा धांधू पुरवा में गुरुवार को माघ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों के थारु समुदाय की बालिकाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके द्वारा थारु लोकनृत्य, माघी गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
थारु युवतियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काजल, मनीषा, राधा, सुशीला, गायत्री, विनोद कुमार, रामकुमार आदि ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर टीम लीडर सुरेंद्र कुमार, कर्मवीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।